फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Child thief gang busted in Gurugram Taxi driver s vigilance saved innocent lives

बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश: टैक्सी चालक की सतर्कता ने बर्बाद होने से बचाई मासूमों की जिंदगी, ऐसे हुआ खुलासा

Sat, 08 Jan 2022 07:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 08 Jan 2022 07:56 PM IST
सार

गुरुग्राम पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक टैक्सी चालक की सतर्कता के चलते मासूमों की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई। टैक्सी चालक को पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
Child thief gang busted in Gurugram Taxi driver s vigilance saved innocent lives
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कैब चालक की सतर्कता से पुलिस ने शुक्रवार रात बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दिल्ली से चोरी की गईं 25-25 दिन की दो बच्चियों को बरामद किया है, जिन्हें बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) फरीदाबाद के सुपुर्द कर दिया। कैब सवार तीन आरोपी दोनों बच्चियों को अलवर बेचने जा रहे थे। चालक को शक हुआ तो वह कैब को सीधे डीएलएफ फेज तीन थाने ले गया। पुलिस ने शनिवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से तीन दिन की रिमांड पर सौंप दिया, जबकि  शाम को दिल्ली से पकड़ी गईं दो महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


एसीपी (क्राइम) प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि आरोपियों की पहचान राजस्थान के अलवर में ट्रांसपोर्ट नगर की रहने वाली सुरिंद्र कौर, थाना गोविंदगढ़ के गांव दोगांडी निवासी हरजिंदर सिंह और दिल्ली के रोहिणी निवासी नेहा  के रूप में हुई। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार शाम दिल्ली से पूजा और वीणा नाम की दो और महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


महिलाओं ने अलवर जाने की बात कही
जांच में पता चला कि सुरिंद्र कौर और नेहा ने रात करीब 10 बजे धौला कुआं से गुरुग्राम जाने के लिए नाथूपुर (गुरुग्राम) निवासी उमेश की कैब बुक की थी। कुछ दूर चलने के बाद महिलाओं ने अलवर जाने की बात कही। चालक ने इसके लिए तीन हजार रुपये किराया मांगा। महिलाओं ने चार हजार रुपये देने की बात कह अलवर से वापस दिल्ली छोड़ने को कहा। इस पर उमेश सहमत हो गया। दोनों महिलाओं की गोद में नवजात बच्चियां थीं। खेड़की दौला टोल के पास उमेश ने कैब में सीएनजी भरवाई। कुछ दूर चलने के बाद महिलाओं ने एक मेडिकल स्टोर से दूध की शीशी और दूध लेने के लिए कहा। इस पर मानेसर फ्लाईओवर पार करने के बाद उमेश ने कैब रोकी और सामान लेने के बाद अलवर रवाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सौदे के लिए बातचीत से हुआ शक

कैब में बैठे लोग किसी से फोन पर बच्चियों को तीन लाख रुपये में बेचने की बात कर रहे थे, लेकिन बात नहीं बन पाई। इस पर महिलाओं ने उमेश से कहा कि अब उन्हें अलवर नहीं जाना। इस पर चालक ने मानेसर अंडरपास से कैब को वापस मोड़ दिया। यह सब बातें सुनकर उमेश समझ चुका था कि कैब में बैठे लोग बच्चा चोरी करके बेचने जा रहे हैं। उसने सतर्कता दिखाते हुए डीएलएफ फेज तीन मेट्रो स्टेशन के पास कुछ सामान लेने की बात कहकर कैब रोकी और नीचे उतरकर पुलिस को सूचना दे दी। थोड़ी देर बाद वह कैब को सीधे डीएलएफ फेज तीन थाने ले गया।

दिल्ली से चोरी की थीं दोनों बच्चियां
आरोपियों ने बताया है कि अपने साथियों के साथ मिलकर वह बच्चों को चोरी करते हैं। जहां अच्छे रुपये मिलते हैं, वहीं उन्हें बेच देते हैं। पूजा और वीणा के सहयोग से उन्होंने दोनों बच्चियां दिल्ली से चोरी की थीं और तीन लाख रुपयों में बेचने का सौदा तय हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed