फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   पति की यातनाओं से परेशान पत्नी ने की आत्महत्या

पति की यातनाओं से परेशान पत्नी ने की आत्महत्या

Tue, 31 Jul 2018 09:04 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
पति की यातनाओं से परेशान पत्नी ने की आत्महत्या
पति की यातनाओं से परेशान पत्नी ने की आत्महत्या
विज्ञापन

-पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। यूनिटेक रेजिडेंसी में पति की यातनाओं से परेशान महिला ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-33 स्थित यूनिटेक रेजिडेंसी निवासी अमित खन्ना इंडिया फस्र्ट लाइफ इंश्योरेंस में सीनियर एग्जीक्यूटिव हैं। उनकी शादी करीब 15 साल पहले भावना के साथ हुई थी। दोनों पति-पत्नी में अकसर अनबन रहती थी। आरोप है कि अमित अपनी पत्नी भावना को अनेक प्रकार की यातनाएं देता था जिससे भावना काफी परेशान रहती थी। मंगलवार को अमित घर पर नहीं थे। सुबह करीब 8 बजे भावना अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर घर आ गई। उसने अपने पति को फोन कर आत्महत्या करने की बात कही। इस पर अमित ने भावना के रिश्तेदार को फोन कर घर पहुंचने के लिए कहा। जब तक उनका रिश्तेदार घर पहुंचता तब तक भावना चुन्नी से पंखे पर फंदा लगाकर लटक चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन ने बताया कि पुलिस मृतका के परिजनों की शिकायत पर पति सहित सास और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका अपने परिजनों को अक्सर फोन कर पति की यातनाओं की शिकायत करती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed