फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   आईटीआई प्रिंसीपल व कलर्क पर शोषण करने का आरोप

आईटीआई प्रिंसीपल व कलर्क पर शोषण करने का आरोप

Thu, 19 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई प्रिंसीपल व कलर्क पर शोषण करने का आरोप
आईटीआई प्रिंसिपल और क्लर्क पर महिला कर्मचारी ने लगाया शोषण करने का आरोप
विज्ञापन

- दर्ज कराई एफआईआर, कहा करते हैं अश्लील और डबल मीनिंग बातें
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। महरौली रोड स्थित महिला आईटीआई के प्रिंसिपल और क्लर्क पर एक महिला कर्मचारी ने शोषण करने का आरोप लगाया है। कर्मचारी का आरोप है कि दोनों आरोपी उन्हें तरह-तरह की यातनाएं देते हैं। इतना ही नहीं उनसे डबल मीनिंग में बातें भी करते हैं। उनकी बातें न मानने पर किसी भी केस में फंसवाने की धमकी देते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार आईटीआई की एक महिला कर्मचारी ने शिकायत में कहा कि वह विभाग में 1986 से कार्यरत हैं। वर्तमान में यहां प्रिंसिपल भीम सिंह और क्लर्क अशोक कुमार अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उन्हें परेशान कर रहे हैं। परेशान करने के लिए वह अनावश्यक पत्र भेज देते हैं। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया कि उनसे मिलने के लिए अनेक पुरुष आईटीआई में आते हैं, जिनके साथ मिलकर वह डबल मीनिंग और अश्लील भाषा का प्रयोग करते हैं। अकेले में भी वह अश्लील भाषा का प्रयोग करते हैं। आरोपियों द्वारा अनावश्यक रूप से परेशान किए जाने के चलते वह मानसिक रूप से परेशान हो गई हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed