{"_id":"5ccb3331bdec220710356d27","slug":"81556820785-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की हत्या का बदला लेने के लिए वेदप्रकाश को मारने की थी साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भाई की हत्या का बदला लेने के लिए वेदप्रकाश को मारने की थी साजिश
विज्ञापन
अलीगढ़ के लिए उपयोगी -
फोटो समाचार--
बदमाश वेदप्रकाश खोह पर जानलेवा हमले का मामला
भाई की हत्या का बदला लेने के लिए मारने की थी साजिश
- पुलिस ने मुख्यारोपी समेत तीन बदमाशों को दबोचा, चार दिन की रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर स्थित रॉकलैंड हॉस्पिटल के बाहर 9 अप्रैल को बदमाश वेदप्रकाश खोह और उसके साथी पर जानलेवा हमले के मामले में अपराध शाखा बिलासपुर व सेक्टर-39 की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि 2007 में बदमाश योगेंद्र उर्फ रिंकू के बड़े भाई मनोज की गोली मारकर हत्या में मुख्य भूमिका निभाने वाले वेदप्रकाश से बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 4 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
9 अप्रैल को गांव खोह निवासी बदमाश वेदप्रकाश अपने साथी रामबीर सरपंच के साथ रॉकलैंड अस्पताल में परिचित से मिलने गया था। अस्पताल से निकलते वक्त स्कॉर्पियो गाड़ी में रामबीर के साथ सवार होकर निकलते ही अन्य स्कॉर्पियो सवार तीन हमलावरों ने गोलियां चला दी। उसके हाथ में गोली लगी तो कार असंतुलित होकर खंभे से टकरा गई थी। इस मामले में मानेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अपराध शाखाओं की टीम ने संयुक्त अभियान करते हुए महेंद्रगढ़ के कान्हा पार्क से बुधवार शाम को 3 आरोपियों को दबोचा। बदमाशों की पहचान कासन गांव निवासी योगेंद्र उर्फ रिंकू, यूपी अलीगढ़ के गांव परोरी निवासी दीपक व गांव नंगौला निवासी रविंद्र उर्फ मुनेंद्र के रूप में हुई है। आरोपियों से स्कॉर्पियो कार, 1 देसी पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद किए हैं।
एसीपी क्राइम-1 शमशेर सिंह के मुताबिक 2007 में योगेंद्र उर्फ रिंकू के बड़े भाई मनोज की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी केस में साल 2011 में वेदप्रकाश व उसके अन्य साथियों को उम्रकैद की सजा हुई थी। साल 2016 में वेदप्रकाश हाईकोर्ट से जमानत पर आया। तभी से बदमाश मनोज अपने भाई की हत्या का बदला लेने की साजिश कर रहा था। एसीपी के मुताबिक योगेंद्र उर्फ रिंकू कुख्यात बदमाश कुशलपाल की बुआ का लड़का है। दीपक भी कुशलपाल का साला है। रविंद्र उर्फ मुनेंद्र दीपक का भांजा है। योगेंद्र व दीपक पर हत्या के प्रयास के आरोप में सेक्टर-10ए थाना में पहले से 2 मामले दर्ज हैं।