फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ऑटो में बैठाकर चालक ने साथियों संग कंपनी कर्मचारी को लूटा

ऑटो में बैठाकर चालक ने साथियों संग कंपनी कर्मचारी को लूटा

Tue, 12 Feb 2019 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
ऑटो में बैठाकर चालक ने साथियों संग कंपनी कर्मचारी को लूटा
ऑटो में बैठाकर चालक ने साथियों संग कंपनी कर्मचारी को लूटा
विज्ञापन

गुरुग्राम। नागरिक अस्पताल के पास से ड्यूटी जाने के लिए ऑटो में बैठे एक कंपनी के कर्मचारी को चालक ने अपने साथियों के साथ लूट लिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सोमवार को शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में उत्तराखंड के उत्तर काशी निवासी विजय सिंह ने कहा कि वह पटेल नगर में रहते हैं और निजी कंपनी में कर्मचारी हैं। शनिवार शाम को वह नाइट शिफ्ट ड्यूटी पर जाने के लिए नागरिक अस्पताल के पास से ऑटो में बैठे थे। ऑटो में पहले से ही चालक सहित 4 लोग सवार थे। ऑटो कुछ दूर चलने के बाद उसमें बैठे लोगों ने उन्हें काबू कर लिया। उससे मारपीट कर पर्स, मोबाइल और एटीएम कार्ड छीन लिया। पर्स में 2500 रुपये थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

-------------
नौकरानी ने घर से चुराए गहने
गुरुग्राम। सेक्टर-40 में नौकरानी ने घर में रखे गहने और नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने प्रवीण कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, प्रवीण कुमार ने बताया कि उनके घर सृष्टि नाम की नौकरानी काम करती थी। 6 फरवरी को वह अपनी भतीजी को लेकर काम पर आई थी। काम के दौरान उन्होंने प्रवीण की पत्नी के पर्स से गहने चोरी कर लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
नकल करने वाला गया जेल
गुरुग्राम। रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा में ब्लूटुथ की मदद से नकल करने वाले आरोपी जींद के जुलाना निवासी जितेंद्र को सिविल लाइन थाना पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। सोमवार को आरोपी को आईडीसी सेक्टर-16 के निजी इंस्टीट्यूट में चल रही परीक्षा के दौरान केंद्र अधीक्षक ने उसे पकड़ा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
--------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed