फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   निर्माणाधीन साइट पर मिट्टी से भरा ट्रेक्टर पलटा, मजदूर की मौत

निर्माणाधीन साइट पर मिट्टी से भरा ट्रेक्टर पलटा, मजदूर की मौत

Sun, 03 Feb 2019 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन साइट पर मिट्टी से भरा ट्रेक्टर पलटा, मजदूर की मौत
निर्माणाधीन साइट पर मिट्टी से भरा ट्रैक्टर पलटा, मजदूर की मौत
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-14 क्षेत्र में शनिवार अल सुबह बेसमेंट से मिट्टी भरकर बाहर आ रहा ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच मजदूर इरशाद दब गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई तौफीक की शिकायत पर साइट के कांट्रेक्टर सहित चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस को दी शिकायत में अलवर के गांव छिलोड़ी निवासी तौफीक ने कहा कि उसका भाई इरशाद, महा सिंह उर्फ कालू के ट्रैक्टर पर मजदूरी करता था। शनिवार को वह सेक्टर-14 स्थित एक प्लॉट की बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी ढुलाई का काम कर रहा था। जेसीबी से ट्रैक्टर में मिट्टी भरवाने के बाद जब वह ट्रैक्टर के साथ बेसमेंट से बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था तो इस दौरान ट्रैक्टर पलट गया। वह ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच में दब गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। सहायक उप निरीक्षक त्रिलोक चंद ने बताया कि शिकायत के आधार पर कांट्रेक्टर अनिल कुमार झा सहित ट्रैक्टर व जेसीबी ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed