फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   घटनास्थल पर कल दोहराया जा सकता है क्राइम सीन

घटनास्थल पर कल दोहराया जा सकता है क्राइम सीन, मास्टर माइंड हरनेक को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

Sat, 03 Nov 2018 06:05 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 06:05 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर कल दोहराया जा सकता है क्राइम सीन
गिरफ्तारी - फोटो : फाइल फोटो
डीएलएफ फेज-2 में हुए दोहरे हत्याकांड में मास्टरमाइंड बुजुर्ग हरनेक सिंह के साथ वारदात में शामिल जगदीश पुलिस के लिए अहम कड़ी साबित हो सकता है। जगदीश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसी पर अपने दांव खेल रही है। शुक्रवार को कोर्ट से तीन दिन की रिमांड मिलने के बाद रविवार को पुलिस जगदीश को लेकर घटनास्थल पर क्राइम सीन दोहराने की तैयारी कर रही है। वहीं, हरनेक की रिमांड पूरी होने के बाद शुक्रवार को कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


14 अक्तूबर डीएलएफ फेज-2 में पुलिस के सामने सनसनीखेज मामला सामने आया था। यहां रहने वाले बुजुर्ग हरनेक सिंह ने खुद आत्महत्या की कोशिश की और संदिग्ध परिस्थितियों में पत्नी गुलमेहर सिंह की मौत हो गई। अपने साथी जसमेर सिंह की हत्या की बात भी कबूली थी। पुलिस जांच में इस हत्याकांड में किसी तीसरे शख्स के शामिल होने को लेकर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा था। बुधवार रात को पुलिस की टीम ने उत्तराखंड से हरनेक के दूसरे साथी जगदीश को दबोचा।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभी तक इस कहानी में कई अनसुलझी गुत्थियों को जगदीश के माध्यम से सुलझाने की कोशिश की जा रही है। जिसमें शनिवार को आरोपी जगदीश को निशानदेही पर पंजाब ले जाने की तैयारी की जा रही है, जिसके बाद शनिवार को इस पूरे घटनाक्रम का सीन दोहराया जा सकता है। शुक्रवार को पुलिस गिरफ्त में आरोपी हरनेक सिंह और जगदीश को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने जगदीश को तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया है। सेक्टर-29 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजयबीर सिंह के मुताबिक आरोपी जगदीश से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed