{"_id":"5ad0e82f4f1c1b57098b45c2","slug":"81523640367-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला से बैग झपटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला से बैग झपटा
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला से बैग झपटा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-14 थाना क्षेत्र में बाजार जा रही महिला से स्कूटी सवार दो युवक पर्स झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-14 निवासी महिला सरोज बृहस्पतिवार दोपहर साढ़े तीन बजे बाजार जा रही थी। सड़क किनारे पैदल चलते वक्त अचानक स्कूटी पर आए दो युवकों ने महिला का बैग झपट लिया। महिला के विरोध करने पर आरोपी उसे धक्का देकर फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। बैग में चार हजार नकदी के अलावा एक सोने की अंगूठी और एक सोने की कान की बाली और लॉकेट था। सेक्टर-14 थाना प्रभारी के अनुसार आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
--