फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   अर्बन क्लैप कंपनी व तीन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

अर्बन क्लैप कंपनी व तीन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 02 May 2019 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
अर्बन क्लैप कंपनी व तीन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज
एसी कंप्रेशर फटने से मौत मामला-फॉलोअप
विज्ञापन

------------------------------------
अर्बन क्लैप कंपनी और तीन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज
-पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज किया, जांच शुरू
-सेक्टर-92 स्थित सारे होम्स अपार्टमेंट में हुआ था हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-92 स्थित सारे होम्स अपार्टमेंट के फ्लैट में एसी कंप्रेशर फटने से हुई दो मैकेनिकों की मौत के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने ऐप आधारित कंपनी अर्बन क्लैप और उसके तीन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की है। इस मामले में कंपनी प्रबंधन से बातचीत करने की कोशिश की गई लेकिन बृहस्पतिवार शाम तक कोई जवाब नहीं मिला।

सेक्टर-92 स्थित सारे होम्स अपार्टमेंट के डी-9 ब्लॉक की तीसरी मंजिल स्थित फ्लैट नंबर-304 में किरायेदार वासुदेव साहा ने अपने बेडरुम में लगे विंडो एसी की सर्विस केे लिए अर्बन क्लैप मोबाइल एप के माध्यम से मैकेनिक बुलाए थे। शाम करीब 3.30 बजे बजे मूल रूप से राजस्थान उदयपुर वाटी निवासी रवि (25) व महेश (26) आए थे। एसी की सर्विस के दौरान तेज धमाके के साथ कंप्रेशर फट गया। हादसे में दोनों मैकेनिकों की मौत हो गई जबकि युवक वासुदेव घायल हो गया। जिन्हें रॉकलैंड अस्पताल ले जाया गया। सेक्टर-10 थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि घायल वासुदेव ने बयान दिया है कि एसी सर्विस के लिए आए दोनों मैकेनिक प्रशिक्षित नहीं थे, इस वजह से यह बड़ा हादसा हो गया। पुलिस ने बयान के आधार पर अर्बन क्लैप कंपनी व उसके तीन अधिकारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। उधर, डॉक्टरों के मुताबिक हादसे में वासुदेव के हाथ व चेहरे पर चोट आई है, जिसकी सर्जरी होगी। हालत अब बेहतर है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed