{"_id":"5c31ecd7bdec2256b06efa6b","slug":"71546775767-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
किशोरी का अपहरण कर गैंग रेप
गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात शौच के लिए घर से निकली किशोरी का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। किशोरी के काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। वह गांव टीकली में एक कार में अचेत अवस्था में निर्वस्त्र मिली। परिजनों को वहां देख आरोपी कार से उतरकर भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि एक आरोपी फरार है।
बादशाहपुर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत में कहा कि वह मजदूरी करता है और परिवार सहित बादशाहपुर थाना क्षेत्र में रहता है। उसके साथ उसके तीन भाई व उनके बच्चे भी रहते हैं। देर रात उसके भाई की बेटी (16) शौच जाने के लिए उठी। काफी देर तक वह वापस नहीं आई तो उसकी मां ने परिजनों को जगाया। देर रात परिजन उसे ढूंढने गांव टीकली की तरफ जा रहे थे तो उन्हें एक गाड़ी खड़ी मिली। आरोप है कि उन्हें देखकर गाड़ी में सवार गैरतपुर बांस निवासी अंकित व मोहित भाग खड़े हुए। पुलिस को दिए बयान में किशोरी ने बताया कि जब वह शौच के लिए गई थी तो गाड़ी में सवार तीन युवक आए, जिन्होंने उसे जबरन गाड़ी में खींच लिया और कुछ दूर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।