फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   मृतक की चाची व चचेरा भाई गिरफ्तार, जीआरपी को दी सूचना

मृतक की चाची व चचेरा भाई गिरफ्तार, जीआरपी को दी सूचना

Sat, 11 Aug 2018 06:36 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
मृतक की चाची व चचेरा भाई गिरफ्तार, जीआरपी को दी सूचना
मृतक की चाची और चचेरा भाई गिरफ्तार
विज्ञापन

महेश यादव को गोलियों से भूनने का मामला

घर में घुसकर मारपीट व धमकी देने के मामले में की गई गिरफ्तारी

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कुत्ते के विवाद में चचेरे भाई की हत्या करने के मामले में बजघेड़ा थाना पुलिस ने मृतक की चाची रजनी देवी व चचेरे भाई देवेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में की गई है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मेें मामला होने के चलते बजघेड़ा थाना पुलिस ने रेलवे पुलिस को सूचना दे दी है।
18 जुलाई को व्यवसायी महेश यादव सुबह करीब पौने 7 बजे अपने बच्चों को स्कूल बस में बैठाने के लिए सराय अलावर्दी फाटक के पास गया था। यहां पहले से घात लगाए गाड़ी में सवार चचेरे भाई राजेश उर्फ गुर्गा ने अपने साथियों के साथ अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। घटना में महेश ने मौके पर दम तोड़ दिया था। जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि घटना से कुछ दिन पूर्व आरोपियों का महेश के साथ कुत्ते को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने राजेश उर्फ गुर्गा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में आरोपी जनी को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि मृतक के एक और चचेरे भाई देवेंद्र को शनिवार को कृष्णा चौक से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना जीआरपी को दी गई है। जीआरपी प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आरोपियों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed