फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   खंभे पर फॉल्ट ठीक करते समय कर्मचारी को लगा करंट, 40 फीसदी झुलसा

खंभे पर फॉल्ट ठीक करते समय कर्मचारी को लगा करंट, 40 फीसदी झुलसा

Thu, 02 May 2019 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
खंभे पर फॉल्ट ठीक करते समय कर्मचारी को लगा करंट, 40 फीसदी झुलसा
खंभे पर फॉल्ट ठीक करते समय करंट लगने से कर्मचारी झुलसा
विज्ञापन

- फर्रुखनगर के जमालपुर चौक पर घटना, बिजली निगम के अधिकारी घटना के कारणों का लगा रहे पता
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम/फर्रुखनगर। फर्रुखनगर के जमालपुर चौक पर लगे बिजली के खंभे पर फॉल्ट ठीक करते समय करंट लगने से एक कर्मचारी झुलस गया। करंट की चपेट में आने के बाद कर्मचारी करीब 10 मिनट तक खंभे पर लगी तारों पर ही झूलता रहा। इससे वह 40 फीसदी तक झुलस गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पीछे से बिजली आपूर्ति बंद कर घायल कर्मचारी को खंभे से नीचे उतारा गया। फिलहाल वह सोहना रोड स्थित पार्क अस्पताल में उपचाराधीन है।

जानकारी के मुताबिक गांव सुलतानपुर निवासी पीड़ित कर्मचारी प्रवीन कुमार डीसी रेट पर बिजली निगम में सहायक लाइनमैन के तौर पर तैनात है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2 बजे वह बिजली आपूर्ति पीछे से बंद करवाए बिना ही ट्रांसफार्मर से सर्किट बंद कर फॉल्ट ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ गया था। इस दौरान बिजली निगम के जेई व अन्य कर्मचारी भी उसके साथ वहां मौजूद थे। खंभे पर फॉल्ट ठीक करते समय ही बिजली की तारों में दौड़ रहे करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। एसडीओ भोड़ाकलां ने बताया कि घायल कर्मचारी का पार्क अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed