{"_id":"5bb0bffc867a557ff747f18c","slug":"61538310140-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कंपनी की वरिष्ठ अधिकारी सहित तीन से छीने मोबाइल व नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी कंपनी की वरिष्ठ अधिकारी सहित तीन से छीने मोबाइल व नकदी
Updated Sun, 30 Sep 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन लोगों से झपटमारी, केस दर्ज
गुरुग्राम। शहर में अलग-अलग स्थानों पर एक निजी कंपनी में तैनात सीनियर अधिकारी सहित तीन लोगों से मोबाइल व नकदी छीनने की घटनाएं हुईं। पुलिस ने सभी घटनाओं के संबंध में केस दर्ज कर लिए हैं। अभी तक किसी भी मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से उत्तराखंड के उधमसिंह नगर निवासी ललिता ने बताया कि वह सेक्टर-47 स्थित ऊर्जा टॉवर में किराए पर रहती है और सेक्टर-34 स्थित एनआईआईटी में वरिष्ठ अधिकारी है। 27 सितंबर को वह सेक्टर-38 से अपने घर पैदल जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। वहीं, सेक्टर-10ए थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव कादीपुर निवासी रामजीवन ने बताया कि 27 सितंबर को गाडौली खुर्द गांव के पास तीन युवकों ने उसे रोका और मारपीट कर 5 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। उधर सेक्टर-10ए निवासी बिजेंद्र सिंह के अनुसार, 28 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति उससे हीरो होंडा चौक के पास मोबाइल छीनकर फरार हो गया।