{"_id":"5b58ae484f1c1b50748b7194","slug":"61532538440-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में बीयर पीने से रोकने पर एक व्यक्ति को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल में बीयर पीने से रोकने पर एक व्यक्ति को पीटा
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीयर पीने से रोकने पर होटल संचालक को पीटा
-नकदी छीनने व पुलिस पर सीमा विवाद में उलझने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मंगलवार रात को भोंडसी जेल रोड स्थित होटल पर युवकों को शराब न पीने देना संचालक को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने संचालक से मारपीट कर करीब 20 हजार रुपये भी छीन लिए। पीड़ितों का आरोप है कि कंट्रोल रूम में सूचना देने के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस पहुंची और सीमा विवाद में उलझी रही। भोंडसी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार जेल रोड पर इंडियन गैस प्लांट के सामने शर्मा होटल है। मंगलवार देर रात यहां सेंट्रो गाड़ी में सवार होकर कुछ युवक आए। युवक यहां बीयर पीना चाहते थे, जिन्हें संचालक भूप सिंह नगर निवासी राधे श्याम शर्मा ने मना कर दिया। इस बार से खफा युवक बहस करने के बाद पहले वापस चले गए। आरोप है कि बाद में दो बाइकों पर सवार होकर 6 युवक आए जिन्होंने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने होटल में भी तोडफ़ोड़ की। हाथ में ली हुई बीयर की बोतल को तोड़कर आरोपियों ने संचालक पर काफी वार किए। इसके साथ ही आरोपियों ने उनके पास मौजूद करीब 20 हजार रुपये भी उनसे छीन लिए और फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। आरोप है कि कंट्रोल रूम में सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उसमें भी सीमा विवाद में उलझी रही। काफी मशक्कत के बाद भोंडसी थाना पुलिस को शिकायत दी गई।
भोंडसी थाना प्रभारी का कहना है कि अस्पताल द्वारा पहले बादशाहपुर थाना पुलिस को रूक्का भेजा गया था। वहां से रूक्का शाम को भोंडसी थाने में आया है। इसके बाद मामले की जांच के लिए जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। जांच अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित का बयान दर्ज करना चाहा, लेकिन हालत सही न होने के कारण उसका बयान दर्ज नहीं हो सका है।