फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   आवारा पशु पकडने गई निगम टीम के साथ मारपीट, दो धरे

आवारा पशु पकडने गई निगम टीम के साथ मारपीट, दो धरे

Sun, 01 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
आवारा पशु पकडने गई निगम टीम के साथ मारपीट, दो धरे
लावारिस पशु पकड़ने गई निगम टीम के साथ दो युवकों ने की मारपीट, गिरफ्तार
विज्ञापन

क्रॉसर...
सरकार काम में बाधा डालने का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रवि नगर में शनिवार को नगर निगम की ओर से लावारिस पशु पकड़ने गई टीम के साथ दो युवकों ने पुलिस के सामने ही दबंगई दिखाते हुए मारपीट की। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। घटना के वीडियो रिकॉर्डिंग के साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

निगम के वार्ड नंबर-21 में लावारिस पशुओं घूमने की शिकायत पर शनिवार को पुलिसकर्मी के साथ निगम की नौ लोगों की टीम यहां पशुओं को पकड़ने के लिए पहुंची। दो पशुओं को पकड़कर गाड़ी में डाला गया उसी वक्त एक कार में सवार दो युवक वहां पहुंचे। युवक सिपाही अनूप सिंह के सामने निगम कर्मियों पर दबंगई दिखाते हुए गाली गलौच करने लगे। इस पर सिपाही ने युवकों को समझाने की कोशिश लेकिन युवक यहीं नहीं रूके, उन्होंने निगम कर्मियों के साथ मारपीट करते हुए दोबारा यहां न आने की चेतावनी देते हुए जबरदस्ती पशुओं को गाड़ी से नीचे उतार दिया। इस पूरी घटना को सिपाही अनूप ने मोबाइल में वीडियो बनाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची सेक्टर-9ए थाना पुलिस की टीम ने वीडियो के साक्ष्य के आधार पर चालक विरेंद्र सिंह के बयान के आधार पर आरोपी रवि नगर निवासी गली नंबर-5 विकास उर्फ विक्की और प्रिंस को सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मौके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed