फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   आरोपी भोलू की जमानत अपील सत्र न्यायालय ने की खारिज

प्रिंस हत्याकांडः एक साल बाद भी नहीं मिली आरोपी भोलू को जमानत, आज जेजे बोर्ड में होगी सुनवाई

Tue, 06 Nov 2018 09:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 06 Nov 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
आरोपी भोलू की जमानत अपील सत्र न्यायालय ने की खारिज
pradyuman murder case - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जेएस कुंडू की अदालत में सोमवार को प्रिंस हत्याकांड मामले में आरोपी भोलू की जुवेनाइल जस्टिस (जेजे) बोर्ड से खारिज जमानत याचिका की अपील पर सुनवाई हुई।
विज्ञापन


अदालत ने भोलू की जमानत अपील खारिज कर दी। आरोपी भोलू के बालिग व नाबालिग होने के मामले में मंगलवार को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में सुनवाई होगी। इस दौरान आरोपी भोलू को भी बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


भोंडसी स्थित विद्यालय में दूसरी कक्षा के छात्र प्रिंस की हत्या मामले में आरोपी भोलू के परिजनों ने 30 अक्तूबर को जेजे बोर्ड में जेजे एक्ट के सेक्शन 12 के तहत नियमित जमानत याचिका दायर की थी, जिसे बोर्ड ने खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने अपने जवाब में अदालत को बताया कि आरोपी ने साजिश के तहत प्रिंस की हत्या की है और अपने नाबालिग होने का फायदा उठाकर सजा से बचना चाहता है। जांच के दौरान पाया गया कि उसने मारने के लिए जहर, फिंगरप्रिंट हटाने के तरीकों को इंटरनेट पर सर्च किया।

सीबीआई ने अपने जवाब में कहा कि जांच के दौरान पाया गया है कि कुछ गवाहों पर अपनी गवाही बदलने के लिए दबाव बनाया गया है। ऐसे में उसे जमानत देना उचित नहीं होगा। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद मामले की संगीनता को देखते हुए जमानत याचिका को खारिज कर दिया।


आज जेजे बोर्ड में होगी सुनवाई
आरोपी भोलू के परिजनों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उस पर नाबालिग की तरह मुकदमा चलाए जाने की गुहार लगाई थी। इस पर हाईकोर्ट ने मामले को वापस जेजे बोर्ड में भेजते हुए आरोपी का मूल्यांकन कर दोबारा रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर ही तय होगा कि आरोपी पर मुकदमा बालिग की तरह चलाया जाए या नाबालिग की तरह। मंगलवार को मामले की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed