फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   गड्डी दिखा गहने व रुपए ठगने वाले मुटठेबाज गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार

गड्डी दिखा गहने व रुपए ठगने वाले मुटठेबाज गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार

Sat, 04 Aug 2018 07:16 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
गड्डी दिखा गहने व रुपए ठगने वाले मुटठेबाज गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार
गाजियाबाद और दिल्ली के ध्यानार्थ
विज्ञापन


नोटों की गड्डी दिखाकर ठगने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

बस अड्डे व मंदिर के आसपास बुजुर्गों को बनाते थे निशाना

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रास्ता पूछने के बहाने लोगों से नकदी व गहने ठगने वाले मुट्ठेबाज गैंग के 3 बदमाशों को अपराध शाखा-10 की एंटी स्नैचिंग टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को ठगने के लिए मालिक द्वारा वेतन न देने का बहाना बनाते हुए उसके रुपये लेकर भागने की बात कहते थे। पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
बस अड्डे व मंदिर के आसपास बुजुर्ग लोगों को कुछ लोगों द्वारा रुमाल में नोटों की गड्डी लपेटकर देने के नाम पर ठगी के मामले की जांच अपराध शाखा-10 की टीम को सौंपी गई थी। सूचना के आधार पर टीम ने 30 जुलाई से 1 अगस्त तक लोनी गाजियाबाद में छापेमारी की, जहां से वार्ड 26 पावी साकदपुर ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद निवासी बाल कृष्ण उर्फ 10 नंबरी, विकास नगर लोनी गाजियाबाद निवासी वीरू उर्फ मीणा को 30 जुलाई को गिरफ्तार किया। पूछताछ में ठगी का सामान खरीदने वालों का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को एक अगस्त को कंझावला दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कन्हैया लाल के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में जुर्म कबूल करते हुए वारदात के तरीके का खुलासा किया है। आरोपियों से एक दर्जन से अधिक वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपी करीब 6 महीने से गुरुग्राम में वारदात को अंजाम दे रहे थे। उनके गैंग में एक अन्य साथी था, जिसकी करीब 7 महीने पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed