फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   एचआर मैनेजर पर गोली चलाने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

एचआर मैनेजर पर गोली चलाने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 Jun 2018 05:19 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
एचआर मैनेजर पर गोली चलाने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार
एचआर मैनेजर पर गोली चलाने वाले गिरफ्तार
विज्ञापन

गुरुग्राम। जापानी कंपनी मित्सुबा सिकेल के एचआर हेड दिनेश शर्मा पर गोली चलाने वाले दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने मुख्य आरोपी जोगिंद्र और शुक्रवार को दूसरे आरोपी दयाराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस की तीन टीमें फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। शुक्रवार को बिलासपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर ले लिया।

बिलासपुर स्थित जापानी कंपनी ने तीन माह पहले आरोपी जोगेंद्र को बतौर ट्रेनी रखा था। तीन माह का समय पूरा होने के बाद कंपनी प्रबंधन ने उसे आगे काम पर रखने से मना कर दिया। इस बात को लेकर वह कंपनी एचआर से खफा था। बृहस्पतिवार को जोगेंद्र के कहने पर दयाचंद ने एचआर हेड दिनेश शर्मा को बिलासपुर-तावडू रोड पथरेड़ी में बातचीत के लिए बुलाया। यहां दस लोगों ने मिलकर दिनेश पर हमला करने की कोशिश की तो वह कार दौड़ाकर भागने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान जोगेंद्र के साथियों ने उन पर गोलियां दाग दीं, जिसमें एक गोली उनकी गर्दन के पास लगी। उन्हें रॉकलैंड अस्पताल दाखिल कराया गया। शुक्रवार को जिला उपायुक्त विनय प्रताप सिंह और पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार घायल का कुशलक्षेम लेने मानेसर के रॉकलैंड अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed