{"_id":"5c65bad2bdec224ca349139e","slug":"21550170834-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉल में बार किराए पर लेकर चला रहे थे देह व्यापार का धंधा, 2 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मॉल में बार किराए पर लेकर चला रहे थे देह व्यापार का धंधा, 2 गिरफ्तार
विज्ञापन
फरीदाबाद
------------
मॉल में बार किराए पर लेकर चला रहे थे देह व्यापार का धंधा, दो गिरफ्तार
क्रॉसर...
- मालिक फरार, पुलिस ने आबकारी विभाग से बार का लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश की
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एमजीएफ मेट्रोपॉलिटेन मॉल के क्वीन बार और रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार के धंधे का डीएलएफ फेज-2 और मेट्रो थाना पुलिस ने बुधवार देर रात भंडाफोड़ किया। पुलिस ने बार मैनेजर फरीदाबाद निवासी नेकी राम और एक महिला को गिरफ्तार किया है। बार मालिक सत्या सारथी मोहन्ती फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक डीएलएफ फेज-2 व मेट्रो थाना पुलिस को सूचना मिली कि मॉल के तीसरे तल पर बने क्वीन बार और रेस्टोरेंट में देह व्यापार का धंधा होता है। इस आधार पर मेट्रो थाने की महिला निरीक्षक पूनम ने एक कांस्टेबल को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। उसने बार के नियम के अनुसार देह व्यापार के लिए एटीएम के माध्यम से दो हजार रुपये का भुगतान बार मैनेजर नेकी राम को किया जबकि देह व्यापार करने वाली महिला को दो हजार रुपये नकद देकर सौदा तय किया। इसी बीच पुलिस टीम ने छापेमारी कर महिला और मैनेजर नेकी राम को काबू कर लिया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में नेकीराम ने बताया कि सत्या सारथी मोहन्ती ने यह बार किराए पर लिया हुआ है और उसी के निर्देश पर वह यह धंधा करता है। पकड़ी गई महिला ने बताया कि वह करीब डेढ़ वर्ष से इस धंधे में संलिप्त है और उसे मिलने वाली राशि में से बार मालिक को कमीशन देती है। इस मामले में पुलिस ने आबकारी एवं कराधान विभाग को पत्र लिखकर बार का लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
------