फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   डीसीपी मोहिंद्र सेठी व मामले के गवाह मुसाफिर का होगा पॉलीग्राफी टेस्ट

डीसीपी मोहिंद्र सेठी व मामले के गवाह मुसाफिर का होगा पॉलीग्राफी टेस्ट

Thu, 25 Oct 2018 06:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 25 Oct 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
डीसीपी मोहिंद्र सेठी व मामले के गवाह मुसाफिर का होगा पॉलीग्राफी टेस्ट
- फोटो : PTI

जमीन व रुपयों के लेनदेन में डीएलएफ फेज-5 निवासी व्यवसायी विनोद शर्मा की मौत मामले में राज्य अपराध ब्यूरो की याचिका पर बृहस्पतिवार को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट आकृति वर्मा की अदालत में सुनवाई हुई।

विज्ञापन


अदालत में विनोद शर्मा के करीबी एवं मामले के गवाह मुसाफिर ने अपने पॉलीग्राफी टेस्ट की मंजूरी दे दी है। उधर, मृतक की पत्नी मीनू शर्मा ने अदालत से पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मोहिंद्र सेठी की पॉलीग्राफी टेस्ट करवाने की मांग की, जिसकी मंजूरी दे दी गई। अपराध शाखा जल्द दोनों का पॉलीग्राफी टेस्ट करवाएगी।
विज्ञापन


मीनू शर्मा व मुसाफिर की अधिवक्ता डॉ. अंजू रावत नेगी ने बताया, विनोद शर्मा ने अपने कार्यालय सेक्टर-57 में 4 जुलाई को खुद को गोली मार ली थी। इलाज के दौरान 7 जुलाई को उन्होंने दम तोड़ दिया था। पुलिस को सुसाइड नोट मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कार्यालय में लगे सीसीटीवी की फुटेज को कब्जे में लिया था। विनोद की पत्नी ने आरोप लगाया कि पति ने डीसीपी मोहिंद्र सेठी के दबाव में आत्महत्या की। डीसीपी का नाम आने के कारण पुलिस जांच को एकतरफा किया जा रहा था।


मीनू ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से सीबीआई जांच करवाने की मांग की थी। जिस पर जांच को राज्य अपराध ब्यूरो को भेज दिया गया था। राज्य अपराध ब्यूरो ने अदालत में याचिका दायर कर विनोद शर्मा के करीबी एवं गवाह मुसाफिर की पॉलीग्राफी टेस्ट करवाने की अनुमति मांगी थी। इस पर मीनू ने मोहिंद्र सेठी का भी पॉलीग्राफी टेस्ट करवाने की अनुमति मांगी थी। जिसकी मंजूरी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed