फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   अपराध शाखा ने पकड़ी पंजाब से तस्करी कर लाई जा रही 980 पेटी शराब

अपराध शाखा ने पकड़ी पंजाब से तस्करी कर लाई जा रही 980 पेटी शराब

Sat, 11 Aug 2018 06:36 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
अपराध शाखा ने पकड़ी पंजाब से तस्करी कर लाई जा रही 980 पेटी शराब
पंजाब, रोहतक और सोनीपत के ध्यानार्थ
विज्ञापन


शराब की 980 पेटियां से भरा ट्रक पकड़ा, चालक गिरफ्तार

पंजाब से तस्करी कर लाई गई थी शराब
चालक से शराब की फर्जी बिल्टी बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा पालम विहार ने शुक्रवार देर रात बसई फ्लाईओवर के पास अवैध शराब का ट्रक पकड़ा। शराब पंजाब से तस्करी कर गुरुग्राम लाई गई थी। टीम ने चालक से शराब की फर्जी बिल्टी भी बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को शुक्रवार रात सूचना मिली कि झज्झर की तरफ से एक ट्रक गुरुग्राम जाएगा, जिसमें अवैध शराब है। टीम ने नाकेबंदी कर कुछ ही देर में ट्रक को रुकवा लिया। जांच में ट्रक से 980 पेटी शराब बरामद हुई। चालक ने मौके से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसकी पहचान रोहतक के गांव अटायल निवासी राजेश के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि शराब राजपुरा पंजाब से लाया है। गाड़ी मालिक सोनीपत निवासी देवेंद्र ने शराब कारोबारी साथी बीर सिंह उर्फ बीरू, सतीश उर्फ तीसा तथा जगजीत के साथ मिलकर यह खेप भेजी है, जो गुरुग्राम में अवैध शराब सप्लाई करते हैं। शराब सप्लाई करने के लिए राजेश के पास से फर्जी बिल्टी बरामद हुई। उसने बताया कि यह बिल्टी उसे गाड़ी मालिक ने दी थी। सेक्टर-9ए थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed