फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   2 प्रेमी जोड़ों को अदालत ने भेजा शैल्टर होम

2 प्रेमी जोड़ों को अदालत ने भेजा शैल्टर होम

Tue, 08 May 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
2 प्रेमी जोड़ों को अदालत ने भेजा शैल्टर होम
2 प्रेमी जोड़ों को अदालत ने भेजा शेल्टर होम
विज्ञापन

- 11 मई को होगी मामले की अगली सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि कुमार सौंधी की अदालत ने प्रेम विवाह करने वाले दो जोड़ों की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए उन्हें शेल्टर होम भेज दिया है। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 11 मई निश्चित की है। अदालत ने संबंधित थाना पुलिस को आदेश दिए कि वह प्रेमी जोड़े के परिजनों को मामले की अगली सुनवाई पर अदालत में पेश करे।
जोड़े के अधिवक्ता सलीम खान ने बताया कि सेक्टर-12 निवासी रिया और राजीव नगर निवासी सुमन कुमार ने अपने परिजनों से आग्रह किया था कि वे एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं और वे शादी करना चाहते हैं, जिसका लड़की के परिजनों ने विरोध किया। इसके फलस्वरुप दोनों ने गत दिवस 30 हजारी दिल्ली स्थित आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार प्रेम विवाह कर लिया था। जब इसकी सूचना लड़की के परिजनों को मिली तो उन्होंने शादी का विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उधर, झज्जर निवासी छाया और हरिप्रण ने भी अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में याचिका दायर कर गुहार लगाई कि उन्होंने 5 मई को द्वारका दिल्ली क्षेत्र स्थित आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया है। लड़की के परिजन इस शादी के खिलाफ हैं। उन्होंने अदालत में याचिका दायर कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस पर अदालत ने दोनों की याचिका
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वीकार करते हुए उन्हें पुलिस संरक्षण में शेल्टर होम भेज दिया है। मामले में सुनवाई के लिए 11 मई निश्चित करते हुए संबंधित थाना पुलिस को उक्त आदेश जारी किए हैं।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed