{"_id":"5ad8d7d04f1c1b54098b564e","slug":"201524160464-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक अधिकारी बन खाते से निकाले 1 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक अधिकारी बन खाते से निकाले 1 लाख रुपये
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
बैंक अधिकारी बन खाते से निकाले एक लाख
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बैंक अधिकारी बनकर एक व्यक्ति को फोन कर पासवर्ड पूछकर बैंक खाते से 1 लाख रुपये निकालने का मामला दर्ज किया गया है। शिवाजी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांधी नगर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उनका बैंक अकाउंट एचडीएफसी बैंक मानेसर शाखा में है। 7 दिसंबर की शाम को उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को बैंक अधिकारी बताया और डेबिट कार्ड की जानकारी मांगी। पहले तो उन्होंने जानकारी देने से मना कर दिया। इस पर आरोपी ने उन्हीं की शिकायत पर कॉल करने की बात की। झांसे में लेते हुए आरोपी ने उनसे डेबिट कार्ड की जानकारी ले ली। इसके बाद उनके पास चार मैसेज आए, जिनके जरिए उनके बैंक खाते से 1 लाख रुपये निकल गए। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। शिवाजी नगर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-------