{"_id":"5bdced58bdec226954314820","slug":"191541205336-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूतों की फोम बनाने वाली कंपनी जेस्मीन के गोदाम में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जूतों की फोम बनाने वाली कंपनी जेस्मीन के गोदाम में लगी आग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 03 Nov 2018 06:05 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
गांव बेहरामपुर स्थित जूते की फोम बनाने वाली कंपनी जेस्मीन के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग से गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दस गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। कंपनी कर्मचारियों का कहना है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। आग इतनी भयंकर थी कि इसकी लपटें ऊपर तक जा रही थी।
फायर स्टेशन अधिकारी सत्यवान सामरीवाल ने बताया कि बेहरामपुर स्थित जेस्मीन नीटिंग कंपनी में जूते की जाली व फोम तैयार किया जाता है और आग कंपनी के गोदाम में लगी थी। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कंपनी के मालिक प्रवीण बहल ने बताया कि आग किस कारण लगी इस बारे में पता नहीं है। कितने का माल जला है इस बारे में अभी कोई गणना नहीं की है। कंपनी के कर्मचारियों की मदद से आग पर जल्दी काबू पा लिया गया। ब्यूरो