फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   तुर्कमेनिस्तान नागरिकों के साथ कथित पुलिसकर्मियों ने की धोखाधड़ी

तुर्कमेनिस्तान नागरिकों के साथ कथित पुलिसकर्मियों ने की धोखाधड़ी

Fri, 14 Dec 2018 05:19 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
तुर्कमेनिस्तान नागरिकों के साथ कथित पुलिसकर्मियों ने की धोखाधड़ी
तुर्कमेनियाई परिवार के 7 हजार डॉलर लेकर चंपत
विज्ञापन

गुरुग्राम। मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए आए तुर्कमेनिस्तान या तुर्कमेनिया के एक परिवार के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक सवार दो युवकों ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर पासपोर्ट व बैग चेक करने के लिए पीड़ित परिवार को रोका। चेकिंग के दौरान आरोपियों ने उनके बैग से 7 हजार डॉलर निकाल लिए। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तुर्कमेनिस्तान निवासी शुकूर ने शिकायत में कहा कि वह यहां मेदांता अस्पताल में पत्नी का इलाज करवाने के लिए आया हुआ है। बृहस्पतिवार को वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सेक्टर-38 की तरफ जा रहा था। जब वे ओमेक्स मॉल के पास पहुंचे तो उन्हें दो युवकों ने रोक लिया। उन्होंने स्वयं को पुलिसकर्मी बताया और जांच के लिए उनसे पासपोर्ट मांगे। पासपोर्ट देखने के बाद आरोपियों ने उनके बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों ने उनके बैग में रखे करीब 7 हजार यूएस डॉलर निकाल लिए। इसके बाद एक कार में बैठकर रफूचक्कर हो गए। बैग में जब परिवार को रकम नहीं मिली तो उन्होंने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed