फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   दुष्कर्म के आरोपी ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

दुष्कर्म के आरोपी ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Wed, 12 Dec 2018 04:51 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत
दुष्कर्म आरोपी ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत
विज्ञापन

गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इलाज के दौरान निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पिता ने अपनी बहू सहित 6 के खिलाफ घर खर्च के लिए बेटे को परेशान करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि घर खर्च के लिए उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल जांच जारी है।
राजेंद्रा पार्क निवासी विनोद कुमार ने कहा कि उनके बेटे नवीन की शादी रेखा से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। घर खर्च को लेकर रेखा पति नवीन को परेशान करती थी। रेखा का साथ उसके मायके वाले भी देते थे। आरोप है कि इस वजह से नवीन काफी समय से तनाव में था। 10 दिसंबर को उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे पास के मेट्रो अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक राजबीर ने बताया कि नवीन कोई नौकरी नहीं करता था। 2017 में उस पर एक महिला से दुष्कर्म का मामला राजेंद्रा पार्क थाने में दर्ज हुआ था। मामले में गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत से जमानत मिल गई थी। वह अपनी पत्नी व बच्चों के पास भी नहीं रहता था। बच्चों की स्कूल फीस व घर खर्च के लिए रुपये न देने पर अक्सर विवाद रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed