फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   बिना लाइसेंस दवा बेचने वाले को चार साल की सजा और 1 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना

बिना लाइसेंस दवा बेचने वाले को चार साल की सजा और 1 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना

Wed, 01 May 2019 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
बिना लाइसेंस दवा बेचने वाले को चार साल की सजा और 1 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना
बिना लाइसेंस दवा बेचने के दोषी को 4 साल की सजा
विज्ञापन

7 साल बाद अदालत ने सुनाया फैसला, 1.20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सोहना क्षेत्र में फार्मेसी का लाइसेंस लिए बिना दवा बेचने के दोषी को जिला अदालत ने चार साल की सजा और 1.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जिला औषधि नियंत्रण विभाग की ओर से वर्ष 2012 में दुकान पर छापा मारा था। कोर्ट ने 7 साल बाद अपना फैसला सुनाया है।

जिला औषधि नियंत्रक अमनदीप चौहान ने बताया कि सोहना क्षेत्र में मुकेश कुमार नामक व्यक्ति द्वारा हरियाणा स्टेट फार्मेसी काउंसिल से लाइसेंस लिए बिना ही दवा की दुकान का संचालन किया जा रहा था। वर्ष 2012 में तत्कालीन जिला औषधि नियंत्रक पूजा चौधरी व तत्कालीन वरिष्ठ औषधि नियंत्रक ललित के गोयल ने उक्त दुकानदार की दुकान पर छापा मारा था। इस दौरान जांच में सामने आया था कि मुकेश कुमार बिना लाइसेंस के ही दवा की दुकान चला रहा था। दोषी के खिलाफ विभाग की ओर से जिला अदालत में मुकदमा दर्ज कराया गया था। अदालत ने अब नियमों के उल्लंघन पर ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट की धारा 27 बी के तहत दोषी को चार साल की सजा और एक लाख रुपये का जुर्माना और धारा 28 के तहत एक साल की सजा और 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed