फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   महिला कर्मी के हौंसले ने रोकी बड़ी वारदात

महिला कर्मी के हौंसले ने रोकी बड़ी वारदात

Wed, 01 Aug 2018 10:20 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
महिला कर्मी के हौंसले ने रोकी बड़ी वारदात
-साइड स्टोरी
विज्ञापन

----------------
महिला कर्मी के हौंसले ने रोकी बड़ी वारदात
-दिन दहाड़े हुई वारदात ने खोली शहर में कानून व्यवस्था की पोल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बुधवार को ओल्ड रेलवे रोड पर बुधवार दोपहर को हुई डकैती की विफल वारदात ने शहर में कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। मुथूट मिनी फाइनेंसर्स लिमिटेड की महिला कर्मी के हौंसले ने 6 हथियारबंद बदमाशों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। महिला कर्मी ने अपनी जान की परवाह किए बिना ही बदमाशों को चुनौती दे दी और सायरन बजा दिया जिससे बदमाश बौखला गए और वारदात को अंजाम दिए बिना मौके से फरार हो गए।
पूछताछ के बहाने से दोपहर को जब बदमाश फाइनेंस कंपनी में घुसे तो लोन लेने के लिए बात करते रहे। यहां महिला कर्मी सोनल से लोन लेने की प्रक्रिया जानने लगे। यह आरोपी हरियाणवी में बात कर रहे थे। जैसे ही दोनों युवकों के साथी आए तो आरोपियों ने उन्हें बंधक बनाने का प्रयास किया। लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन

----------------
दफ्तर की सुरक्षा पर भी उठे सवाल
फरवरी 2017 में न्यू रेलवे रोड स्थित मुथूट फाइनेंस में बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान बदमाशों ने यहां लॉकर में रखे सोने के गहने लूट लिए थे। हालांकि इस मामले में पुलिस ने वारदात को अंजाम करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लूटे गए गहने भी बरामद कर लिए थे। इसके साथ ही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंध करने के न केवल फाइनेंस कंपनी को आदेश दिए थे, बल्कि शहर में भी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने का दावा किया था। वारदात को जैसे-जैसे समय बीतता गया वैसे-वैसे पुलिस की सुरक्षा भी समाप्त होती गई जिसके चलते बुधवार को बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
- आसपास लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ
आरोपियों के वाहन को लेकर पुलिस आसपास लोगों से पूछताछ कर रही है। इतना ही नहीं आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों भी भी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो जिस तरफ बैंक है उससे प्रतीत होता है कि आरोपी न्यू कॉलोनी की तरफ से आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद उनकी सेक्टर-4/7 चौक की तरफ से भागने की योजना थी। ऐसे में पूरे क्षेत्र की रेकी भी पहले किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

--------------------
...बयान
जिन आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया उन्होंने कोई नकाब नहीं डाला हुआ था। उन सभी के चेहरे ओपन थे। दो आरोपियों के चेहरे सीसीटीवी में साफ आ गए हैं जिससे उन्हें पकडने में आसानी होगी। आरोपियों को पकडने के लिए थाना पुलिस के साथ-साथ अपराध शाखा की टीमें भी लगी हुई हैं। मौके से फोरेंसिक एक्सपर्ट द्वारा सुराग एकत्र किए गए हैं।
- सुमित कुहाड़, पुलिस उपायुक्त (अपराध), गुरुग्राम
-----पवन सेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed