फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   सोसाइटी की 9वीं मंजिल से गिरकर व्यवसायी की मौत

सोसाइटी की 9वीं मंजिल से गिरकर व्यवसायी की मौत

Mon, 03 Dec 2018 05:35 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
सोसाइटी की 9वीं मंजिल से गिरकर व्यवसायी की मौत
9वीं मंजिल से गिरकर व्यवसायी की सदिंग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

गुरुग्राम। सोमवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में पार्क व्यू पार्ट-2 सोसायटी की 9वीं मंजिल से गिरकर एक व्यवसायी मौत हो गई। गिरने की आवाज सुनते ही वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। परिजन उसे फौरन नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को कोई स्यूसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार मूल रूप से सोनीपत निवासी नरेश हसीजा (47) अपने परिवार के साथ करीब 20 वर्ष से सोहना रोड स्थित पार्क व्यू पार्ट-2 सोसाइटी के एफ ब्लॉक में 9वीं मंजिल पर रहते थे। उनका दिल्ली के द्वारका में ट्रेडिंग का काम व गुरुग्राम सेक्टर-29 स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स में आईस्क्रीम स्टॉल था। रविवार को वे परिवार के साथ फिल्म देखने के बाद देर रात करीब 11 बजे बाद सो गए थेे। सोमवार तड़के सोसायटी के सुरक्षाकर्मी ने किसी के गिरने की आवाज सुनी।
विज्ञापन

सेक्टर-50 थाना के उप निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घर से या शव के पास से कोई स्यूसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया कि मृतक किसी बात को लेकर परेशान हो। यह भी माना जा रहा है कि रात को नींद में नरेश बालकनी में आया हो जहां उसका पैर फिसल गया हो। जांच के बाद ही असली कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed