{"_id":"5b7ff96b42c792466578bc99","slug":"161535113579-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालक ने साथी संग की किशोरी से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो चालक ने साथी संग की किशोरी से छेड़छाड़
Updated Fri, 24 Aug 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो ड्राइवर ने किशोरी से छेड़छाड़ की
-केस दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कादीपुर में किशोरी के साथ ऑटो चालक ने छेड़छाड़ की। आरोपी ने किशोरी को बीकानेर चौक छोड़ने के लिए ऑटो में बैठाया था। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच जारी है।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी किशोरी ने कहा कि वह सेक्टर-10ए थाना क्षेत्र में रहती है। बृहस्पतिवार रात नत्थू स्वीट्स से कादीपुर चौक तक जाने के लिए ऑटो में बैठी थी। चालक ने उसे चौक पर उतार दिया। इसके बाद वह पैदल बीकानेर चौक जा रही थी। कुछ दूर चलने के बाद ऑटो चालक उसके पास आया और उसे बीकानेर चौक तक छोड़ने की बात कही। ऑटो में दो अन्य लोग बैठे हुए थे। इस पर वह भी ऑटो में बैठ गई। कुछ दूर चलने पर एक व्यक्ति ऑटो से उतर गया। व्यक्ति को उतारकर चालक ने कुछ दूर आगे जाकर ऑटो रोका और शौच जाने का बहाना करके उससे अश्लील भाषा का प्रयोग करने लगा। विरोध करने पर आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस पर उसने पुलिस को शिकायत दी।सहायक पुलिस आयुक्त शमशेर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान राजस्थान के केकड़ी निवासी रोदूमल के रूप में हुई है।