फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   बंगाली बनकर रह रहे बांग्लादेशियों को तलाशेगी पुलिस

बंगाली बनकर रह रहे बांग्लादेशियों को तलाशेगी पुलिस

Wed, 13 Mar 2019 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
बंगाली बनकर रह रहे बांग्लादेशियों को तलाशेगी पुलिस
बंगाली बनकर रह रहे बांग्लादेशियों को तलाशेगी पुलिस
विज्ञापन

गुरुग्राम। लश्कर सरगना हाफिज सईद के फाइनेंसर जहूर अहमद शाह वटाली की गुरुग्राम में संपत्ति मिलने के बाद गुरुग्राम पुलिस भी सतर्क हो गई है। पुलिस ने अब उन लोगों पर भी नजर रखना शुरू कर दिया है जो स्वयं को पश्चिम बंगाल का स्थायी निवासी बताते हैं, लेकिन असल में वह बांग्लादेश के निवासी हैं। बांग्लादेशियों के पाकिस्तान से कनेक्शन को जोड़ते हुए पुलिस ने उन सभी क्षेत्रों में नजर रखनी शुरू कर दी है, जिसमें वह रहते हैं। पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकिल का कहना है कि शहर व देश की सुरक्षा को देखते हुए इस तरह की जांच की योजना तैयार की जा रही है। सभी थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। वर्ष 2018 में पुलिस ने करीब एक दर्जन बांग्लादेशियों को गुरुग्राम में पकड़ा था, जिन्हें विदेशी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। इन्हें भारत से वापस भेजने के लिए संबंधित अधिकारियों से पुलिस ने बात भी की थी।

पुलिस सूत्रों की मानें तो जिले में करीब 10 लाख से अधिक प्रवासी रहते हैं। इसमें 1 लाख से अधिक प्रवासी पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। पश्चिम बंगाल के निवासियों की आड़ लेकर कुछ बांग्लादेशी भी गुरुग्राम में आकर बस गए हैं। सूत्रों की मानें तो अनेक बांग्लादेशियों ने फर्जी तरीके से पश्चिम बंगाल के दस्तावेज भी बनवाए हुए हैं। शहर की रेकी करने के उद्देश्य से यह कूड़ा बीनने सहित कुछ ऐसे कार्य करते हैं, जिससे किसी भी व्यक्ति को उन पर शक न हो और पुलिस की नजर से दूर ही रहें। अगस्त 2018 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गुरुग्राम से लश्कर सरगना हाफिज सईद के फाइनेंसर जहूद अहमद शाह वटाली को गिरफ्तार किया था। इसके बाद शहर की पुलिस कुछ दिन तो सक्रिय रही थी, लेकिन बाद में समय के साथ-साथ ढिलाई बरतने लगी, लेकिन प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के बाद पुलिस एक बार फिर सक्रिय हो गई।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed