फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित पिकअप ने तीन को कुचला, महिला की मौत

एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित पिकअप ने तीन को कुचला, महिला की मौत

Sun, 01 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित पिकअप ने तीन को कुचला, महिला की मौत
एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित पिकअप ने एक ही परिवार के तीन लोगों को मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन

क्रॉसर...
- पति और बेटा गंभीर रूप से घायल, बैरिकेड तोड़कर पिकअप ने मारी टक्कर
- झाड़सा चौक फ्लाईओवर पर हुआ हादसा, पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर रविवार दोपहर को अनियंत्रित पिकअप ने एक ही परिवार के तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल पति और बेटे को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक को गिरफ्तार करते हुए वाहन को जब्त कर लिया है और जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक रविवार को छुट्टी होने के कारण दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक कम होने के कारण इसका रखरखाव करने वाली कंपनी की ओर से सफाई कार्य चल रहा था। जिसमें सफाईकर्मी झाड़सा फ्लाईओवर पर काम कर रहे थे। जिसमें महिला मध्यप्रदेश के छतरपुर निवासी महिला सुकैती (45) उसका पति ठलू (50) काम कर रहे थे। जबकि उनका बेटा तोरगा (25) खाना देने के लिए यहां आया हुआ था। कर्मचारियों ने बतौर सुरक्षा बैरियर लगाते हुए आगे ट्रैक्टर भी खड़ा कर रखा था। दोपहर तीन बजे अचानक दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने बैरिकेड तोड़ते हुए महिला समेत उसके पति और बेटे को तेजी से टक्कर मार दी। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से तीनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से ही आरोपी पिकअप चालक बिहार निवासी नारायण को पकड़ लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने शराब पी रखी थी। जांच अधिकारी मोहन पुरी ने बताया कि जांच में यह भी सामने आ रहा है कि आरोपी पिकअप चालक नशे में पीछे भी किसी वाहन को टक्कर मारकर आ रहा था। जिसके बाद दो कार चालक उसका पीछा कर रहे थे। उनसे बचने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed