{"_id":"5b2128874f1c1bf67a8b5034","slug":"131528899719-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक दोस्त ने शादी का झांसा देकर किया युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक दोस्त ने शादी का झांसा देकर किया युवती से दुष्कर्म
Updated Wed, 13 Jun 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक दोस्त ने युवती से दुष्कर्म किया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फेसबुक पर दोस्ती कर एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता को दिल्ली से गुरुग्राम अपने किराए के मकान में लाया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, महिपालपुर क्षेत्र निवासी युवती ने डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी दोस्ती करीब डेढ़ साल पहले दिल्ली के मीनाक्षी गार्डन निवासी वरुण चड्ढा से फेसबुक के जरिए हुई थी। आरोप है कि दिसंबर 2016 में वरुण उसको अपने साथ गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 क्षेत्र में अपने किराए के मकान में लाया था। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार को इसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस को दी। डीएलएफ फेज-2 थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव फोगाट का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।