{"_id":"5b2128894f1c1bc5628b4db0","slug":"121528899721-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के लिए जेल प्रशासन पर कैदी को प्रताड़ित करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपयों के लिए जेल प्रशासन पर कैदी को प्रताड़ित करने का आरोप
Updated Wed, 13 Jun 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल प्रशासन पर कैदी को प्रताड़ित करने का आरोप
- परिजनों का आरोप, रुपये न देने पर झूठे केस दर्ज करने की दी जा रही है धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हत्या के मामले में जेल में बंद विचाराधीन कैदी को जेल प्रशासन द्वारा रुपयों के लिए प्रताड़ित करने का आरोप कैदी के परिजनों ने लगाया है। कैदी की मां ने इस संदर्भ में भोंडसी थाना पुलिस को शिकायत दी है। आरोप है कि रुपये न देने पर जेल उप-अधीक्षक व अन्य स्टाफ उस पर झूठे केस दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं। भोंडसी थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
गांव वजीरपुर निवासी राजबाला ने शिकायत में कहा कि उनके बेटे धर्मबीर को पुलिस ने हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामला अदालत में विचाराधीन है। वह लगातार जेल में बेटे से मिलने के लिए जाती रहती हैं। आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से बेटे की हालत बिगड़ रही है। आरोप है कि उन्होंने बेटे से पूछा तो उसने बताया कि जेल के उप-अधीक्षक द्वारा उससे 1 लाख रुपये की मांग की जा रही है। रुपये न देने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। उसे धमकी दी जा रही है कि अगर रुपये न दिए तो उस पर जेल में मोबाइल प्रयोग करने का केस दर्ज करवाएंगे।