फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   डेढ़ साल तक गुरुग्राम पुलिस से गनमैन ले चुका है फर्जी आईपीएस अधिकारी

डेढ़ साल तक गुरुग्राम पुलिस से गनमैन ले चुका है फर्जी आईपीएस अधिकारी

Sun, 07 Apr 2019 11:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 07 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ साल तक गुरुग्राम पुलिस से गनमैन ले चुका है फर्जी आईपीएस अधिकारी
haryana police

गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त में आए फर्जी आईपीएस अधिकारी संदीप शर्मा को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस रिमांड में आरोपी ने कबूला कि 2011-12 में सेक्टर-38 स्थित सोसाइटी में रहने के दौरान उसने जान का खतरा होने का हवाला देते हुए गुुरुग्राम पुलिस से करीब डेढ़ साल तक गनमैन रखा था। गनमैन के कारण कई लोग उसे आईपीएस अधिकारी मानने लगे थे, जिसका वह अपने बिजनेस और रौब झाड़ने में बहुत काम लेता था। पुलिस आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी संदीप शर्मा 2011-12 में सेक्टर-38 में रहता था। इस दौरान उसने सदर थाना क्षेत्र में खुद पर जानलेवा हमला होने की शिकायत दर्ज कराते हुए सुरक्षा मांगी थी। तत्कालीन वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी के बेटे के साथ बिजनेस ताल्लुकात के कारण आरोपी को जल्द ही गनमैन मिल गया। करीब डेढ़ साल तक उसने गनमैन रखा।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गनमैन का फायदा वह अपने बिजनेस डील और रसूख के लिए भी करता था। इसे लेकर उस पर कई लोगों से मारपीट और धमकाने का आरोप भी लगा था। हालांकि डेढ़ साल बाद आरोपी से पुलिस सुरक्षा वापस ले ली गई। जिसके बाद वह एंबियंस सोसायटी में रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की रात को आरोपी संदीप के साथ दिल्ली पुलिस कांस्टेबल से मारपीट करने वाले उसके ड्राइवर को भी रविवार को पुलिस की टीम ने लुधियाना के पास स्थित गांव से दबोच लिया है। जिसे देर शाम तक गुरुग्राम लाया जा सकता है। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन के मुताबिक आरोपी की रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed