फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   डिलीवरी ब्वाय से मारपीट कर फोन छीन भागे दो युवक

डिलीवरी ब्वाय से मारपीट कर फोन छीन भागे दो युवक

Tue, 11 Sep 2018 09:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 11 Sep 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
डिलीवरी ब्वाय से मारपीट कर फोन छीन भागे दो युवक

गुरुग्राम में ई-कॉमर्स कंपनी से ऑनलाइन मोबाइल मंगवाकर डिलीवरी ब्वॉय से मारपीट कर मोबाइल छीनने का मामला भोंडसी थाना पुलिस ने दर्ज किया है। घटना में घायल डिलीवरी ब्वॉय को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन के अनुसार गांव खेड़ला सोहना निवासी जयवीर ई-कॉमर्स कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय है। वह बादशाहपुर वेयरहाउस में कार्यरत है। प्रदीप नामक युवक ने कैश ऑन डिलीवरी पर करीब 85 हजार रुपये के दो मोबाइल मारुति कुंज कॉलोनी के पते पर बुक कराया था।
विज्ञापन


सोमवार सुबह जब जयवीर मोबाइल डिलीवरी करने के लिए पहुंचा तो युवकों ने उसे क्षेत्र के खाली प्लॉट के पास रुकवा लिया। मोबाइल की पेमेंट करने के बजाय आरोपियों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके सिर पर चोट मार दी और मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed