{"_id":"5ad631e74f1c1b62098b51a7","slug":"11523986919-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालक को कार सवार ने मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो चालक को कार सवार ने मारी गोली
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो चालक को कार सवार ने मारी गोली
- ऑटो को टक्कर मारने से शुरू हुआ विवाद
- घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रविवार देर रात कार सवार ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस विवाद में जब ऑटो चालक ने कार सवार से बात की तो आरोपी ने उस पर गोली चला दी। इस घटना में ऑटो चालक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मूल रूप से कन्नौज उत्तर प्रदेश निवासी 22 वर्षीय ऋषभ उर्फ संजय ने बयान दिए कि वह निठारी दिल्ली में रहता है। वह गुरुग्राम में पिछले करीब डेढ़ साल से ऑटो चलाता है। यह ऑटो उसकी दूर की भाभी सुनीता का है। 15 अप्रैल की रात को वह अपनी भाभी को ऑटो में बैठाकर इफ्को चौक से सुखराली की तरफ जा रहा था। इस दौरान एक सफेद रंग की कार आई जिसने ऑटो को टक्कर मार दी। इसके बाद वह तुरंत ही रुक गया। इस दौरान कार चालक भी रुक गया और दोनों में बहस शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान कार चालक ने उस पर पिस्तौल तानते हुए गोली मार दी। आरोपी तुरंत ही गाड़ी लेकर सुखराली की तरफ फरार हो गया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस व अपने परिचित को दी। परिचित उन्हें तुरंत ही अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित के बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-----