फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   स्कॉरपियो में आए बदमाशों ने लूट ली कैब

स्कॉरपियो में आए बदमाशों ने लूट ली कैब

Wed, 06 Mar 2019 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
स्कॉरपियो में आए बदमाशों ने लूट ली कैब
स्कॉर्पियो में आए बदमाशों ने लूट ली कैब
विज्ञापन

गुरुग्राम। स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने कैब चालक से सोहना रोड पर मंगलवार दोपहर को कैब लूट ली। आरोपियों ने गाड़ी की किश्त टूटने की बात कहकर बीच रोड पर ही चालक को गाड़ी से नीचे उतार दिया और चाबी छीन ली। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। चालक हड़बड़ाहट में गाड़ी का नंबर नोट नहीं कर पाया।

पुलिस के मुताबिक रेवाड़ी निवासी रामफल ने शिकायत में कहा कि उन्होंने किस्त पर स्विफ्ट गाड़ी ली हुई है। यह गाड़ी ऐप बेस्ड कंपनी के साथ अटैच कर टैक्सी में चला रहा है। मंगलवार दोपहर को वह सेक्टर-48 से गुजर रहा था। जैसे ही वह जेएमडी मेगापॉलिस मॉल के बाहर पहुंचा तो स्कॉर्पियो गाड़ी ने उसे ओवरटेक कर रुकवा लिया। गाड़ी से 5 लोग उतरे और किस्त न भरने की बात कहकर झगड़ा करने लगे। आरोप है कि युवकों ने उससे गाड़ी की चाबी छीन ली। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक आरोपी मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गए। इस पर उसने सदर थाना पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed