{"_id":"5bec0f76bdec22694e6b845a","slug":"111542197110-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक से धोखाधड़ी कर ट्रांसफर किए 40 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सैनिक से धोखाधड़ी कर ट्रांसफर किए 40 हजार रुपये
Updated Wed, 14 Nov 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सैनिक से 40 हजार की धोखाधड़ी
गुरुग्राम। एटीएम से रुपये निकालने गए पूर्व सैनिक के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित की मदद के बहाने उसके बैंक खाते से 40 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उप निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मूलरूप से असम निवासी पूर्व सैनिक जीवन चंद्र सकिया दिल्ली के महिपालपुर में रहते हैं। 25 जनवरी को किसी काम से गुरुग्राम आए थे। यहां पटौदी रोड कादीपुर के एक एटीएम से रुपये निकालनेे के दौरान मशीन हैंग हो गई थी। एटीएम रूम से बाहर खड़ा एक युवक मदद के लिए आया, जिसने उन्हें मशीन खराब होने की बात कहकर लौटा दिया। करीब एक घंटे बाद उनके मोबाइल पर 40 हजार रुपये ट्रांसफर होने का मैसेज आया। वह बैंक गए, तो पता लगा कि यह रकम कर्नाटक के संतोष जी. मांगर के खाते में ट्रांसफर हुई है।