फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   सहायक प्राध्यापिका की करंट लगाकर हत्या का आरोप

सहायक प्राध्यापिका की करंट लगाकर हत्या का आरोप

Sat, 04 Aug 2018 09:16 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
सहायक प्राध्यापिका की करंट लगाकर हत्या का आरोप
सहायक प्राध्यापिका की करंट लगाकर हत्या का आरोप
विज्ञापन

पति, सास, जेठ-जेठानी पर लगाया 05 लाख रुपये की मांगने का आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम।
सेक्टर-9ए थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर सहायक प्राध्यापिका की करंट लगाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान के आधार पर ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, मध्यप्रदेश के भिंड निवासी नीतू शुक्ला की शादी फरवरी 2015 में गौरव के साथ हुई थी। फिलहाल गौरव गुरुग्राम की निजी कंपनी में नौकरी के चलते देवीलाल कॉलोनी में रहता है। नीतू मध्यप्रदेश के जैन डिग्री कॉलेज में सहायक प्राध्यापिका थी। मृतका के भाई विशाल दीक्षित ने आरोप लगाया कि बहन की शादी के दौरान गौरव और उसके परिवार को 20 लाख नकद समेत पांच लाख का सामान दहेज में दिया था, इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे।
विज्ञापन

आरोप है कि नीतू का पति गौरव, सास विटोली, जेठ ऋषि व जेठानी शालिनी नीतू पर 5 लाख रुपये और दहेज देने का दबाव बना रहे थे। इससे परेशान होकर नीतू जून में अपने घर आ गई थी। 8 जुलाई को दोनों पक्षों के समझाने बुझाने के बाद नीतू ने वापस ससुराल पहुंच कर उन्हें एक लाख रुपये नकद दे दिए। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर सवा दो बजे नीतू के ससुराल से फोन आया कि नीतू को करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पीड़ित परिवार गुरुग्राम पहुंचे और उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पवन सेठी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed