फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   crime

गैंगस्टर के भाई ने अपनी ही बहनों को बेरहमी से पीटा

Mon, 29 Aug 2022 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
crime
गुरुग्राम। झाड़सा गांव में अपने बीमार भाई को देखने के लिए दिल्ली से आई बहनों को उनके ही भाई व भतीजों ने बेरहमी से पीटा। लाठी-डंडों से बहनों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पीड़ित महिलाओं ने झाड़सा चौकी में शिकायत दी है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित दोनों बहनें गुरुग्राम के एक बड़े गैंगस्टर की बहनें हैं, जिसकी गैंगवार में हत्या हुई थी। दिल्ली के देवली की निवासी इंद्रो देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और गुुरुग्राम के राजीव नगर निवासी उनकी छोटी बहन सविता अपने बीमार भाई राकेश को देखने के लिए झाड़सा गांव में पहुंचे थे। उनके गांव में पहुंचते ही उनका भाई प्रताप सिंह उर्फ परतें व उसके दोनों लड़कों बंटी व बिट्टू ने दोनों बहनों पर हमला कर दिया। बाप-बेटे इंद्रों व सविता की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई करते रहे। इस दौरान कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। पीड़ित दोनों बहनें गुरुग्राम के एक बड़े गैंगस्टर की बहनें बताई जा रही हैं,। बहनों का जमीन को लेकर अपने भाई से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर भाई ने अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर बहन पर हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed