फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   crime

जेल से आया गैंगस्टर के गुर्गे का फोन, कहा-%तेरे पास सिर्फ 12 घंटे, अंजाम तो तू जानता ही है%

Thu, 23 Jan 2020 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime
गुरुग्राम। बीते वर्ष होटल संचालक और उसके बेटे को गोली मारने के आरोप में भोंडसी जेल में बंद गैंगस्टर अशोक राठी के गुर्गे ने होटल संचालक को फोन कर गवाही न देने की धमकी दी। 21 जनवरी को बदमाश ने होटल संचालक को फोन करते हुए कहा कि तुम्हारे पास सिर्फ 12 घंटे हैं। अगर हमारे पक्ष में कोर्ट में गवाही नहीं दी तो अंजाम तो तुम जानते ही हो। बदमाश के धमकी भरे फोन के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस में की जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी के मुताबिक उस मोबाइल नंबर की जांच की जा रही है, यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिरकार बदमाश के पास जेल केअंदर मोबाइल कहां से आया। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बीते वर्ष मार्च में सिंधरावली गांव स्थित होटल में गांव केसरपंच, दीपक और गोछी उर्फ कपिल खाना खाने आए थे। खाना खाने के बाद युवकों ने पैसे देने से मना कर दिया। इस पर होटल संचालक के बेटे सतेंद्र ने कहा कि मुफ्त में खाना नहीं दिया जाएगा। इस बात पर गुस्सा होकर दीपक और गोछी उर्फ कपिल ने होटल संचालक सतेंद्र और उसके पिता पर गोली चला दी थी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए थे। बिलासपुर थाना पुलिस ने घायल सतेंद्र के बयान पर आरोपियों केखिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस जांच में पता चला कि बदमाश गैंगस्टर अशोक राठी के गुर्गे थे। पुलिस ने इन्हें भोंडसी जेल बंद कर दिया।
विज्ञापन

इस मामले में 7 फरवरी को कोर्ट में सुनवाई होनी है। सतेंद्र ने आरोप लगाया कि उस पर बदमाशों के खिलाफ गवाही न देने का दबाव बनाया जा रहा था। उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। 21 जनवरी शाम करीब साढ़े सात बजे को बदमाश ने बताया कि वह भोंडसी जेल से बोल रहा है अगर उसके पक्ष में बयान नहीं दिया तो अंजाम जानता है। पीड़ित होटल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed