फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Court complex fire due to short circuit

Gurugram News: शॉर्ट सर्किट से कचहरी परिसर में लगी आग

Fri, 11 Aug 2023 12:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Fri, 11 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Court complex fire due to short circuit
बड़ा हादसा होने से पहले ही आग पर पाया काबू
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला कचहरी परिसर की बृहस्पतिवार दोपहर को शॉर्ट सर्किट से बिजली के बोर्ड में आग लग गई। हालांकि आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। इसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। अधिवक्ताओं का कहना है कि पहले भी छाेटे-मोटे शॉट सर्किट होते रहें है।
अधिवक्ता ईश्वर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार करीब तीन बजे वह अपने एक केस के सिलसिले में मिनी सचिवालय के लिए गए थे। इसी दौरान तीसरी मंजिल पर ज्यूडीश्यिल मजिस्ट्रेट के चैंबर के पास बिजली के कट आउट में शॉट सर्किट की आवाज आ रही थी। करीब 10 मिनट तक यह आवाजें आए और इसके बाद अचानक से आग लग गई। इसकी सूचना तुरंत जिला अदालत में तैनात बिजली कर्मियों को दी गई।
विज्ञापन

बिजली कर्मियों ने जांच के लिए बिजली के तारों के कट आउट का बॉक्स खोला तो उसमें भी आग लग चुकी थी। पास में ही रखें आग बुझाने के सिलिंडर से बिजली कर्मियों ने आग पर काबू पाया लिया गया। इसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। उनका कहना है कि परिसर में प्रतिदिन हजारों लोग अपने काम से आते है। ऐसे में बिजली की सभी तारों की जांच करनी चाहिए,ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed