फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   couple returned from Canada after two years land in Gurugram was illegally occupied

नजर हटी, दुर्घटना घटी: दो साल बाद प्लॉट देखने पहुंची महिला, जो दिखा उसे देख उड़े होश; विष्णु बोला- अब भूल जाओ

Sat, 27 Aug 2022 10:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 27 Aug 2022 10:05 PM IST
सार

दिल्ली वसंत कुंज के रहने वाले पारितोष ने बझगेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ कनाडा में रहते हैं। उनकी पत्नी रीना ने ओमप्रकाश जांघू नामक व्यक्ति से 1996 में गांव पावला खुसरोपुर में स्थित जमीन खरीदी थी। 

विज्ञापन
couple returned from Canada after two years land in Gurugram was illegally occupied
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना काल में दो साल तक कनाडा में रहना व गुरुग्राम में स्थित अपनी जमीन (प्लॉट) को न देखना एक दंपती को भारी पड़ गया। कनाडा में रह रहे दंपती जब पिछले दिनों वापस लौटे और अपनी ही जमीन को देखने के लिए गए तो वहां पर अवैध कब्जा हो चुका था। पीड़ितों ने आरोपियों से जब जमीन खाली करने को कहा तो आरोपी अभद्रता करने लगे और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने लगे। 

विज्ञापन

दिल्ली वसंत कुंज के रहने वाले पारितोष ने बझगेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ कनाडा में रहते हैं। उनकी पत्नी रीना ने ओमप्रकाश जांघू नामक व्यक्ति से 1996 में गांव पावला खुसरोपुर में स्थित जमीन खरीदी थी। वह बीच-बीच में अपनी जमीन को देखने के लिए आते रहते थे और रिश्तेदारों से भी मिलते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध कब्जा देख होश उड़ गए  
इसी बीच कोरोना के चलते वह पिछले दो साल से अपनी जमीन देखने नहीं आ सके। स्थिति सामान्य होने पर बीते 6 जून को उनकी पत्नी जमीन देखने गईं तो यह देख उनके होश उड़ गए कि जमीन पर अवैध रूप से किसी ने कब्जा कर लिया है। इसकी जानकारी उनको लगी तो वह भी पिछले 13 अगस्त को कनाडा से लौटे और अवैध कब्जा करने के बारे में जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन

आरोपी दे रहा धमकी 
पारितोष को पता चला कि विष्णु मंगला नामक व्यक्ति ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। उन्होंने विष्णु से जमीन खाली करने का अनुरोध किया तो वह पारितोष व उनकी पत्नी से अभद्रता करने लगा। आरोपी अब भी जमीन खाली करने से मना करते हुए दंपती को जमीन भूल जाने व ऐसा न करने की स्थिति में गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed