फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corporation will give full cooperation in making all-weather swimming pool

ऑल वेदर स्वीमिंग पूल बनाने में निगम देगा पूरा सहयोग

Fri, 20 Aug 2021 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Corporation will give full cooperation in making all-weather swimming pool
गुरुग्राम।बाबा गंगनाथ स्वीमिंग केंद्र शुक्रवार से शुरू हुई 37वीं सब-जूनियर, 47वीं जूनियर और 55वीं सीनियर हरियाणा स्टेट स्वीमिंग चैंपियनशिप में मुख्यातिथि निगमायुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने कहा कि गुरुग्राम में ऑल वेदर स्वीमिंग पूल बनाने में निगम पूरा सहयोग देगा। इसके लिए एसोसिएशन प्रपोजल तैयार करें। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। निगमायुक्त ने कहा कि गुरुग्राम में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इन्हें और आगे बढ़ाने के लिए अच्छी सुविधाएं मिलनी जरूरी हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

एसोसिएशन ऑफ गुड़गांव के अध्यक्ष नवीन गोयल ने कहा कि स्वीमिंग में गुरुग्राम की बेटी शिवानी कटारिया ने ओलंपिक खेलों में बेहतर प्रदर्शन किया था। हम चाहते हैं कि गुरुग्राम की धरती से और भी शिवानी कटारिया जैसी प्रतिभाएं निखरकर दुनिया में भारत का नाम रोशन करें।
विज्ञापन

स्वीमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव अनिल खत्री ने कहा कि नगर निगम की ओर से अगर जमीन मिल जाए तो एसोसिएशन उस पर न केवल तैराकी का, बल्कि उसे पूरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए पहल करेगा। इस अवसर पर सीनियर कोच विजय, समाजसेवी एवं जिला ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य प्रवीण अग्रवाल, एमएम स्कूल के प्रबंधक मनोज गुप्ता समेत काफी गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed