फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corporation employees' strike continues; warning of an indefinite agitation.

Gurugram News: निगम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

Fri, 28 Aug 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Corporation employees' strike continues; warning of an indefinite agitation.

विज्ञापन
13 मई को हुए समझौते का पालन न करने और वादाखिलाफी का आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा में नगर पालिका कर्मचारी संघ और अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की हड़ताल बृहस्पतिवार को 22वें दिन भी पुराने नगर निगम कार्यालय में जारी रही। कर्मचारी हरियाणा सरकार पर 13 मई को हुए समझौते का पालन न करने और वादाखिलाफी का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 30 अगस्त तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो हड़ताल अनिश्चितकालीन आंदोलन में बदल जाएगी।
हड़ताल की अध्यक्षता इकाई के वरिष्ठ उप प्रधान सम्मी बोहत और फायर के जिला प्रधान साहुन खान ने की। संचालन सचिव धर्मेंद्र जिंगाला और कोषाध्यक्ष भारत कांगड़ा ने किया। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में 1175 फायरमैन और 13000 पालिका रोल के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करना और अन्य मानी गई मांगों के पत्र जारी करना शामिल है।
विज्ञापन

राज्य उप प्रधान बसंत कुमार ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 11 वर्षों में एक भी सीवर या सफाई कर्मचारी की पक्की भर्ती नहीं की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सफाई कार्य को ठेके पर देकर कर्मचारियों का शोषण कर रही है। कर्मचारियों ने कहा कि 30 जून 2022 के पत्र के अनुसार अन्य विभागों के ठेका कर्मचारियों को हरियाणा रोजगार कौशल निगम में समायोजित किया जा चुका है, लेकिन पालिका कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed