फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corona vaccine exceeds the set target

दूसरे दिन 1940 लोगों को लगा वैक्सीन

Tue, 02 Mar 2021 11:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine exceeds the set target
गुरुग्राम। गुरुग्राम के सरकारी और निजी वैक्सीनेशन केंद्रों पर दूसरे दिन मंगलवार को कोविड वैक्सीन का टीका लगवाने वालों की लाइन लगी रही। विभाग ने 60 वर्ष से अधिक और 45 से 59 वर्ष के बीच और बीमार दोनों को मिलाकर कुल 1200 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। सायं 5 बजे तक चले टीकाकरण अभियान में तय लक्ष्य से ज्यादा बुजुर्ग और बीमारी टीका लगवाने पहुंचे। वैक्सीन का टीका लगवाने के लिए बुजुर्गों में काफी उत्साह दिखा। मंगलवार को गुरुग्राम जिला में कुल 1940 लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्धारित केंद्रों पर 60 वर्ष से अधिक उम्र के 1471 बुजुर्ग वैक्सीन की पहली डोज लगवाने पहुंचे। टीका लगवाने के लिए सरकारी और निजी केंद्रों पर सुबह से ही कतार लगना शुरू हो गई थी। इनके अलावा पहले से दूसरी बीमारियों से ग्रस्त 45 से 59 आयु वर्ष के बीच के 170 लोगों ने भी वैक्सीन लगवाई। मंगलवार को 1940 लोगों को टीका लगा। जिनमें स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर भी शामिल रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुजुर्गों और बीमार लोगों के टीकाकरण के लिए जिले में 23 सरकारी और 10 निजी अस्पतालों में बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से कुल 1200 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन सायं 5 बजे तक चले टीकाकरण अभियान में टीका लगवाने वालों की संख्या 1641 रही। इनके अलावा 275 स्वास्थ्य कर्मियों और 24 फ्रंटलाइन वर्करों को भी टीका लगाया गया। कुल 1690 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 250 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। दूसरे दिन वैक्सीनेशन केन्द्रों पर कोविड वैक्सीन का टीका लगवाने में ज्यादा दिक्कत नहीं आई। शहर के सैक्टर-31 स्थित पॉलिक्लिनिक में दोपहर 12 के आसपास लगभग 15 मिनट पोर्टल में बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed