{"_id":"6022cac48ebc3e4b68212a33","slug":"corona-vaccine-exceeded-target-gurgaon-news-noi5647524162","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य से अधिक को लगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य से अधिक को लगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना के टीकाकरण को लेकर साइबर सिटी के लोगों में जागरूकता बढ़ने लगी है। फ्रंटलाइन वर्कर बढ़-चढ़कर टीकाकरण की प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। इस कड़ी में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने जहां 1150 को कोरोना का टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा था वहीं 1213 फ्रंटलाइन वर्कर्स और हेल्थ वर्कर्स ने टीका लगवाया। सबसे अधिक नगर निगम के कर्मचारियों ने टीका लगवाया। टीकाकरण 12 केंद्रों पर चलाया गया। इस समय दूसरे चरण की टीकाकरण की प्रक्रिया चल रही है जिसमें फ्रंटलाइन वर्कर्स व हेल्थ वकर्स को पहली डोज दी जा रही है।
गौरतलब है कोरोना वैक्सीनेशन कराने में गुरुग्राम प्रदेश में टॉप पर चल रहा है। लक्ष्य से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी व पुलिस के जवानों द्वारा टीका लगवाया जा रहा है। सोमवार को जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेगा ड्राइव का आयोजन किया था। जिसके तहत एक दिन में सर्वाधिक 6181 फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया गया था।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, टीकाकरण अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक 9898 फ्रंटलाइन वकर्स और हेल्थ वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सावधानी बरतते हुए सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त कर रहा है।
विज्ञापन
जिला टीकाकरण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि जिले में लक्ष्य से अधिक फ्रंटलाइन वर्कर्स कोरोना का टीका लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। लोगों में उत्साह बढ़ रहा है। टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है।
सबसे अधिक नगर निगम के कर्मचारियों ने लगवाया टीका
स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर निगम के 500 कर्मचारियों का लक्ष्य रखा गया था। लक्ष्य से अधिक 652 कर्मचारियों ने टीका लगवाया। वहीं, दूसरी ओर 600 पुलिसकर्मियों को कोरोना टीका लगाया जाना था जिनमें से 483 पुलिसकर्मियों ने टीका लगवाया। वहीं 50 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया था जिनमें लक्ष्य से अधिक 78 कर्मचारी टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। कुल मिलाकर 1213 फ्रंटलाइन वर्कर्स और स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को 13 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। जिसमें 5 पुलिस बूथ, 5 नगरनिगम केंद्र, भोंडसी जेल के दो बूथ और एक स्वास्थ्य विभाग के बूथ पर टीकाकरण किया जाएगा।