फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corona vaccination campaign at 48 centers in the district today

आज जिले में 48 केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण अभियान

Thu, 16 Sep 2021 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccination campaign at 48 centers in the district today
गुरुग्राम। कोरोना टीकाकरण के लिए चल रहे महाअभियान के तहत शुक्रवार को ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बने 48 टीकाकरण केंद्रों पर कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। इन केंद्रों में 40 पर कोवीशील्ड की पहली व दूसरी तथा 6 केंद्रों पर कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं, सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक में स्पुतनिक वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

सामुदायिक केंद्र चौमा व नूरपुर, हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बादशाहपुर, तिगरा व मानेसर पर कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी, जहां टीके के 200-200 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। शिक्षा, नौकरी के लिए विदेश जाने के लिए चयनित नागरिक सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र में जाकर कोवीशील्ड की दूसरी डोज लगवा सकते हैं। उक्त केंद्र पर वैक्सीन के 50 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही इस स्वास्थ्य केंद्र पर स्पुतनिक वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगाई जाएगी, जिसके 100-100 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर लोग कोविशील्ड की पहली या दूसरी डोज लगवा सकते हैं। शुक्रवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविशील्ड की पहली व दूसरी डोज के रूप में कुल 12300 स्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से केंद्र पर आने वाले नागरिकों के लिए प्रत्येक केंद्र पर 400 डोज की अलग से व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed