फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corona patients in new areas

गुरुग्राम ब्लॉक में कोरोना नए इलाकों में दे रहा है दस्तक

Thu, 29 Oct 2020 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Corona patients in new areas
गुरुग्राम। गुरुग्राम ब्लॉक में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। अब कोरोना नए इलाकों में दस्तक दे रहा है। इसका खुलासा बृहस्पतिवार को हॉटस्पॉट जोन की जारी हुई सूची के माध्यम से हुआ है। गुरुग्राम ब्लॉक में कोरोना के मरीज बढ़ने के कारण हॉटस्पॉट जोन की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

गुरुग्राम ब्लॉक में गत सप्ताह 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीन आने वाले 81 इलाकों में कोरोना के तीन एवं उससे अधिक मरीज मिलने के कारण उन्हें हॉटस्पॉट जोन बनाया गया था, जबकि जिला प्रशासन द्वारा बृहस्पतिवार को हॉटस्पॉट जोन की जारी हुई सूची में कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। अब ब्लॉक के 21 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीन आने वाले 82 इलाकों में हॉटस्पॉट जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर जिले के अन्य ब्लॉक में कोरोना खत्म होता जा रहा है। सोहना ब्लॉक में मात्र एक ही हॉटस्पॉट जोन रह गया है, जबकि इस ब्लॉक में गत सप्ताह दो हॉटस्पॉट जोन थे। फर्रुखनगर ब्लॉक में एक भी हॉटस्पॉट जोन नहीं रहा है। इस ब्लॉक में गत सप्ताह एक हॉटस्पॉट जोन था। पटौदी ब्लॉक पहले ही हॉटस्पॉट जोन से मुक्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को कोरोना के मामलों की समीक्षा करने के बाद कुछ नए इलाकों में हॉटस्पॉट जोन बनाए और गत दो सप्ताह के दौरान कोरोना के मरीज नहीं मिलने पर उन इलाकों को हॉटस्पॉट जोन से मुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed